Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Jamshedpur News: डीसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों का अनोखा अभियान, जीव-जंतुओं के लिए लगाया 50 जलपात्र

Jamshedpur News: भीषण गर्मी में पक्षियों और मूक पशुओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय सामुदायिक सेवा अभियान चलाया। इसके तहत बर्मामाइंस, जेमको, भक्ति नगर और लक्ष्मी नगर क्षेत्र में 50 सीमेंटेड जलपात्र स्थापित किए गए, ताकि पक्षियों और आवारा पशुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

संवेदनशीलता और करुणा का पाठ
यह पहल विद्यालय के सोशल इमोशनल लर्निंग (SEL) कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सहानुभूति, करुणा और सभी जीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और उनकी देखभाल करना भी मानवता का अहम हिस्सा है।

विद्यार्थियों ने संभाली सेवा की जिम्मेदारी
इस अभियान में विद्यालय की प्राचार्य प्रभारी रंजिता गांधी, शिक्षिका मोना भूमिज और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वयं जलपात्र स्थापित किए, उनमें पानी भरा और स्थानीय लोगों को भी नियमित रूप से इन पात्रों में पानी भरने के लिए प्रेरित किया, ताकि यह सेवा निरंतर जारी रह सके।

शिक्षा के साथ मानवता का संदेश
इस अवसर पर रंजिता गांधी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का समग्र विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में दया, करुणा, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं। विद्यालय की यह पहल मानवता, पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति प्रेम का संदेश देने वाली प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !