Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Bokaro News : BMW प्लांट से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार, बालीडीह से दबोचा गया आरोपी

Bokaro News : जिले में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बालीडीह स्थित BMW प्लांट के संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि वह बोकारो में प्रिंस खान गैंग का सक्रिय सदस्य था और इलाके में गैंग का प्रभाव बढ़ाने का काम कर रहा था।


फैक्ट्री संचालन के एवज में मांगी गई थी रंगदारी, एसआईटी जांच के बाद हुई गिरफ्तारी


जानकारी के अनुसार, 12 मार्च को BMW प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि फैक्ट्री लगाने और उसके संचालन के एवज में रंगदारी मांगी जा रही है तथा रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।


डेढ़ लाख रुपये लेकर लिखा था धमकी भरा पर्चा, मोबाइल से मिले अहम डिजिटल साक्ष्य


पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बोकारो पहुंचा हुआ है। इसके बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बालीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सीधे प्रिंस खान के अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान के निर्देश पर ही उसने अपने हाथों से धमकी भरा पर्चा लिखा था और उसे कंपनी तक पहुंचाया था। बाद में उसी पर्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर प्लांट प्रबंधन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस काम के बदले आरोपी को दो अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.50 लाख रुपये भेजे गए थे। पुलिस अब इस रकम के लेन-देन और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन में प्रिंस खान से हुई बातचीत, कॉल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !