Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-15

Banna Gupta: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान,बन्ना गुप्ता ने बिजावर विधानसभा में की बैठक

Banna Gupta: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में उन्होंने विधानसभा वार बैठक अंतर्गत बिजावर विधानसभा क्षेत्र के जानकी निवास और ईशा नगर में ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बी एल ऐ एवं जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
 का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहचान और सक्रियता सुनिश्चित करना था। इसके अलावा पूर्व विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभवों को संगठन निर्माण में समाहित करना, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका और प्रशिक्षित नेतृत्व को आगे बढ़ाना भी बैठक के मुख्य उद्देश्य थे।
बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर मतदाता संवाद और जनसंवाद को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा की गई। पार्टी को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और जिला अध्यक्षों के चयन पर भी जोर दिया गया।
बैठक में ब्लॉक से लेकर मंडलम, पंचायत, सेक्टर, वार्ड, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की जड़ों को सशक्त करने के लिए संवाद किया गया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। बन्ना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
बैठक में संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों और लक्ष्यों पर चर्चा की गई। बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !