Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Giridih News: पारसनाथ स्टेशन पर प्रवासी मजदूर की ट्रेन से उतरते वक्त दर्दनाक मौत, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जयराम महतो

Giridih News: गिरिडीह के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में बगोदर थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत अंतर्गत पोचरी गांव निवासी मिथुन मंडल की मौत हो गई। बताया गया कि मिथुन मंडल मुंबई मेल ट्रेन से उतरने के दौरान असंतुलित होकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गुजरात से घर लौट रहे थे मिथुन मंडल
मिथुन मंडल गुजरात में टावर लाइन निर्माण कार्य में सीनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वे छुट्टी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही पारसनाथ स्टेशन पर हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

घटनास्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो
घटना की सूचना मिलते ही जयराम महतो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील
इस दुखद घटना के बाद विधायक जयराम महतो ने यात्रियों से रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें तथा जल्दबाजी से बचें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !