Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-02

Aaj Ka Panchang: मूल नक्षत्र और शुभ योग का प्रभाव, जानिए आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज संवत 2083 के अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। मंगलवार होने के कारण यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज पांचवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना और व्रत का विशेष विधान है। कृष्ण द्वितीया तिथि सायं 7:01 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी।


ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव, मूल नक्षत्र रहेगा प्रभावी
आज सूर्य देव वृषभ राशि में और चंद्र देव धनु राशि में विराजमान हैं। दिन की शुरुआत साध्य योग से होगी, जो प्रातः 7:16 बजे तक रहेगा, इसके बाद शुभ योग का निर्माण होगा। मूल नक्षत्र का प्रभाव रात्रि 10:06 बजे तक रहेगा, जिसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा। मूल नक्षत्र को परिवर्तन, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

शुभ कार्यों के लिए ये मुहूर्त रहेंगे खास
आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा, जो महत्वपूर्ण और मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वहीं अमृत काल दोपहर 2:55 बजे से सायं 4:43 बजे तक रहेगा। इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता और शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है।

राहुकाल और यमगण्ड में बरतें सावधानी
आज राहुकाल दोपहर 3:47 बजे से सायं 5:31 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिकाल दोपहर 12:19 बजे से 2:03 बजे तक और यमगण्ड प्रातः 8:51 बजे से 10:35 बजे तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए। सूर्योदय प्रातः 5:23 बजे और सूर्यास्त सायं 7:15 बजे होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !