Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-01

Giridih News: गिरिडीह में चार बच्चों के पिता ने घर लाई दूसरी महिला, गुस्साई महिलाओं ने युवक के मां को बनाया निशाना

Giridih News: गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित चंदौरी गांव में रविवार शाम उस समय बवाल मच गया, जब चार बच्चों का पिता पिंटू कुमार एक दूसरी महिला को लेकर अपने घर पहुंच गया। महिला के घर में प्रवेश करते ही परिवार में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।

पहली पत्नी के विरोध के बाद बढ़ा विवाद, मायके पक्ष की महिलाओं ने संभाला मोर्चा
बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार की पहली पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने दूसरी महिला को घर में रखने का विरोध किया। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर पहली पत्नी के मायके से कई महिलाएं गांव पहुंच गईं, जिसके बाद माहौल और अधिक गर्म हो गया।

बेटा नहीं मिला तो मां को बनाया निशाना, बिजली के खंभे से बांध दिया
आरोप है कि गुस्साई महिलाओं को पिंटू कुमार नहीं मिला तो उन्होंने उसकी मां मालती देवी को पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग में सहिया के पद पर कार्यरत मालती देवी को महिलाओं ने गांव के बीच बिजली के खंभे से बांध दिया और बेटे को बुलाने की मांग करने लगीं। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया, दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप
घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मालती देवी को खंभे से मुक्त कराया। मालती देवी ने महिलाओं पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरी ओर महिलाओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है।

थाने पहुंचा मामला, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस पिंटू कुमार और उसके साथ आई महिला से पूछताछ कर रही है। महिला के पहले से विवाहित होने और तलाक से जुड़े दावों की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक पारिवारिक विवाद से शुरू हुई यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है और अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !