Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-15

Jharkhand News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

सरायकेला खरसावां जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र का आयोजन सरायकेला नगर भवन सभागार में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह मौजूद रहे। उनके साथ उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम, काउंसलिंग विशेषज्ञ, बीईईओ, बीआरपी-सीआरपी, कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन तथा अनेक अभिभावक भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनकी रुचियों एवं क्षमताओं के अनुरूप विषय चयन में सहायता प्रदान करना तथा भविष्य के लिए उपयुक्त करियर योजनाओं की समझ विकसित करना था। विज्ञान और वाणिज्य जैसे प्रमुख विषयों की संभावनाओं से अवगत कराते हुए छात्राओं को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि विषय चयन, जीवन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है, जिसे आत्मचिंतन, अभिरुचि और दीर्घकालिक सोच के साथ लिया जाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से उनके करियर विकल्पों के बारे में जानकारी ली और उन्हें यह भी बताया कि किस क्षेत्र के लिए कौन-से विषय, परीक्षाएं और संस्थान प्रासंगिक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी सभी में भविष्य की उज्ज्वल संभावनाएं हैं, और छात्राओं को किसी दबाव के बजाय अपनी पसंद और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के साथ सहयोगी रवैया अपनाएं, उनके निर्णयों को समझें और उन्हें स्वाभाविक तरीके से आगे बढ़ने का अवसर दें।

उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को आत्मरुचि के आधार पर विषय चुनने की सलाह दी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेंब्रम ने स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में संभावित करियर विकल्पों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !