Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-12

Jamshedpur Lions club: लायंस क्लब जिला 322A का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, कंचन कुमार साहू सेकेंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित

Meta Description

जमशेदपुर: लायंस इंटरनेशनल जिला 322A का 59वां वार्षिक अधिवेशन जमशेदपुर में परंपरागत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन सबसे प्रमुख कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव रहा, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और सेकेंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ।

 
इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 217 मत डाले गए। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में लायन कंचन कुमार साहू को 129 मतों के साथ सेकेंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रही, जिसमें जिले के सभी 85 क्लबों से आए प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
 
इस अवसर पर वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लायन सीमा बाजपेई ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “यह संगठन सेवा, समर्पण और नेतृत्व का अद्भुत संगम है। मुझे विश्वास है कि नव-चयनित टीम लायंस क्लब के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।”
 
लायंस क्लब भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी लायन कंचन कुमार साहू को उनकी जीत पर बधाई दी और कार्यक्रम की सफलता के लिए सीमा बाजपेई के नेतृत्व की सराहना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !