Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jharkhand News: राज्यसभा के लिए अंजनी सोरेन के नाम की मांग तेज, ओडिशा से पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

Jharkhand News: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन का नाम चर्चा में तेजी से उभर रहा है. शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज और सुंदरगढ़ से आए झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अंजनी सोरेन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई.

मुख्यमंत्री आवास पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा चुनाव में अंजनी सोरेन को उम्मीदवार बनाने का आग्रह किया और पार्टी के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया.

बसों के काफिले के साथ रांची पहुंचे कार्यकर्ता
मुलाकात से पहले ओडिशा के मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों से बड़ी संख्या में झामुमो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसों के काफिले के साथ रांची पहुंचे. मुख्यमंत्री आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने समर्थन में नारेबाजी भी की.
"हेमंत सोरेन जिंदाबाद" और "अंजनी सोरेन जिंदाबाद" के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अंजनी सोरेन को राज्यसभा के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया.

ओडिशा में संगठन मजबूत करने का दिया हवाला
कार्यकर्ताओं का कहना था कि अंजनी सोरेन ने लंबे समय तक ओडिशा में संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया है. उनका मानना है कि पार्टी विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उन्हें राज्यसभा भेजा जाना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !