Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-31

IPL Final 2026: आज अहमदाबाद में महामुकाबला, डिफेंडिंग चैंपियन RCB के सामने गुजरात टाइटंस, पाटीदार और गिल की नजरें दूसरी ट्रॉफी पर

IPL Final 2026: IPl 2026 के फाइनल में आज अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास एक-एक खिताब है और कप्तान Rajat Patidar तथा Shubman Gill अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला सीजन की सबसे बड़ी भिड़ंत माना जा रहा है।

पिच का रिपोर्ट, पहले बैटिंग, फिर जीत की बारी
फाइनल मुकाबला स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा, जहां 2025 से पहली पारी का औसत स्कोर 203 रन रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यहां खेले गए 16 में से 11 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। जीतने वाली टीमों का औसत स्कोर 213 रन रहा है, जिससे साफ है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

हेड-टू-हेड में कांटे की टक्कर, फॉर्म में दोनों टीमें
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 5 बार आरसीबी और 4 बार गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है। अहमदाबाद में भी दोनों का रिकॉर्ड 1-1 से बराबरी पर है। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया था, जबकि गुजरात ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान को हराकर दमदार वापसी की। ऐसे में दोनों टीमें शानदार लय में हैं और फाइनल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

कोहली-गिल की चुनौती, ऑरेंज-पर्पल कैप पर भी नजर
फाइनल में निगाहें Virat Kohli, Sai Sudharsan, Jos Buttler और Bhuvneshwar Kumar जैसे सितारों पर रहेंगी। वहीं पर्पल कैप की दौड़ में Kagiso Rabada (28 विकेट) और भुवनेश्वर (26 विकेट) के बीच सीधी टक्कर है। ऑरेंज कैप के लिए साई सुदर्शन (710 रन) और शुभमन गिल (722 रन) की नजर Vaibhav Suryavanshi (776 रन) को पीछे छोड़ने पर होगी। यानी फाइनल में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स की भी आखिरी जंग देखने को मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !