Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

JPL2026: झारखंड T20 लीग ऑक्शन, जमशेदपुर के 12 खिलाड़ियों पर बरसा पैसा, छोटानागपुर रॉयल्स ने विराट सिंह को ₹13 लाख में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट

JPL2026: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए वेव इंटरनेशनल में आयोजित खिलाड़ी नीलामी (ऑक्शन) में जमशेदपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ऑक्शन में शहर के कुल 12 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने किया है। 10 जून से शुरू होने वाली झारखंड टी20 लीग में ये खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर के पांच खिलाड़ियों पर लगाया दांव
ऑक्शन में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर के पांच खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

विराट सिंह – ₹13 लाख
सुप्रियो चक्रवर्ती – ₹3.25 लाख
सोनू कुमार सिंह – ₹1.40 लाख
दुर्गेश कुमार – ₹95 हजार
चंदन मुखी – ₹80 हजार

धनबाद डायमंड्स ने विशेष दत्ता को खरीदा
धनबाद डायमंड्स ने जमशेदपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी विशेष दत्ता को ₹3 लाख में अपनी टीम में शामिल किया।

जमशेदपुर स्टेलर्स में शामिल हुए दो खिलाड़ी
घरेलू फ्रेंचाइजी जमशेदपुर स्टेलर्स ने दो खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
कुमार करण – ₹50 हजार
रवि कुमार शर्मा – ₹2 लाख

कोल्हांचल सुपरकिंग्स ने दो खिलाड़ियों को चुना
कोल्हांचल सुपरकिंग्स ने जमशेदपुर के दो खिलाड़ियों पर भरोसा जताया।
सरनदीप सिंह – ₹4 लाख
जुनैद अशरफ – ₹50 हजार

संथाल स्ट्राइकर्स ने भी दिखाई दिलचस्पी
संथाल स्ट्राइकर्स ने दो खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी।
रितेश पटेल – ₹50 हजार
मनीष – ₹3.75 लाख

शहर के खिलाड़ियों से बढ़ी उम्मीदें
झारखंड टी20 लीग में जमशेदपुर के 12 खिलाड़ियों के चयन से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। 10 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में सभी की निगाहें इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी। शहर के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए न केवल अपनी टीमों को सफलता दिलाएंगे, बल्कि झारखंड क्रिकेट में भी नई पहचान बनाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !