Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Ranchi News: सोशल मीडिया पर एक्टिव 17 वर्षीय सिमरन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाल रही रांची की लालपुर पुलिस

Ranchi News: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दवान कंपाउंड (गुलमोहर पार्क) से 17 वर्षीय सिमरन कुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लड़की के पिता अरविंद कुमार गुप्ता ने लालपुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर अपनी बेटी की सुरक्षित खोजबीन करने की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

सुबह 11 बजे बिना बताए निकली बाहर
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते कल (29 मई) सुबह करीब 11 बजे सिमरन बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं निकल गई. जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई.

मोबाइल घर पर छोड़ा, इंस्टाग्राम खंगाल रही पुलिस
परिजनों के अनुसार, सिमरन अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई है, जिससे उससे संपर्क कर पाना नामुमकिन हो रहा है. इसके अलावा, वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी. रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां काफी खोजबीन के बाद सुराग न मिलने पर पीड़ित पिता ने 30 मई को पुलिस से मदद की अपील की. पुलिस शिकायत दर्ज कर लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट और अन्य कड़ियों के जरिए उसकी तलाश में जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !