Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Chatra News: बक्शा डैम में मिले गोवंश के तीन कटे सिर, चतरा में भड़का जनाक्रोश, गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों ने रोकी सड़क

Chatra News: जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित बक्शा डैम से गोवंश के तीन कटे हुए सिर मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है।

गोवंश के कटे सिर मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों कटे हुए सिरों को कब्जे में लेकर जांच के लिए थाने ले गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस तरह की घटना पहली बार सामने आने से लोगों में नाराजगी और चिंता का माहौल बन गया।

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगवां चौक के पास इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया जाए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। सड़क जाम होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित रहा।

डीएसपी के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम, जांच में जुटी पुलिस
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की। बाद में डीएसपी सुनील कुमार सिंह के मौके पर पहुंचकर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद माहौल शांत हुआ, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !