Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Jamshedpur News: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला ग्रेजुएशन समारोह 1 जून को, 133 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का पहला ग्रेजुएशन समारोह 1 जून को कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा. कॉलेज के प्रथम बैच के सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद यह विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की जाएंगी.

समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस सहित स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 133 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी. समारोह में पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी और राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के. विजय कुमार भी शामिल होंगे.

कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह समारोह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार यहां से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !