Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Ranchi News: RIIMS के 1500 कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अब दी हड़ताल की चेतावनी

Ranchi News: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है. संस्थान के करीब 1500 स्थायी कर्मचारी पिछले तीन महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे हैं. लगातार हो रही देरी के कारण कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और अब उन्होंने खुलकर अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है.
बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे वित्त निदेशक कार्यालय
मंगलवार को वेतन भुगतान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी रिम्स के वित्त निदेशक कार्यालय पहुंचे. इस दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और जल्द से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की. कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ भी आंदोलन में शामिल
विरोध प्रदर्शन में पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ और विभिन्न विभागों के स्थायी कर्मचारी शामिल रहे. कर्मचारियों ने एकजुट होकर वेतन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और प्रशासन से तत्काल समाधान निकालने की मांग की. उनका कहना है कि संस्थान में नियमित रूप से सेवाएं देने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है.

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, नहीं मिला वेतन तो होगी हड़ताल
कर्मचारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे सामूहिक हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !