Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Jadugora News: जादूगोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर लेकर फरार होने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Jadugora: जादूगोड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी जाका उल्लाह खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे घाटशिला जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जादूगोड़ा थाना में पूर्व से मामला दर्ज था।


ट्रेलर वाहन लेकर फरार होने का आरोप

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के अमरावती जिले का निवासी है। उस पर धोखाधड़ी कर एक ट्रेलर वाहन को अपने कब्जे में लेकर ले जाने का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जादूगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


महाराष्ट्र से पकड़कर लाया गया जादूगोड़ा

मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस को उसके महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जादूगोड़ा लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !