Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Palamu News: देर रात अनियंत्रित हुई डॉक्टर की कार, घर में घुसे और आँगन में सो रहे ऑटो चालक को कुचला, चालक की मौत

Palamu News: पलामू जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार की कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार एक घर में घुस गई और आंगन में सो रहे टेंपो चालक को रौंद दिया। इस हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। डॉक्टर भी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कैसे हुआ पूरा हादसा
डॉ मिथिलेश कुमार अपनी कर से पाटन से मेदनीनगर की ओर जा रहे थे। सिक्की गांव के पास मोड़ पर अचानक कार पर उनका नियंत्रण खत्म हो गया। कार सड़क से उतरकर सीधे एक घर के आंगन में जा घुसी। वहां टेंपो चालक विनोद सिंह सो रहे थे। कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मचा हड़कंप
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घर में चीख पुकार गूंज उठी। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉक्टर भी कार के अंदर घायल अवस्था में थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया। विनोद सिंह को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

पुलिस ने क्या बताया और जांच शुरू
थाना प्रभारी अनिल कुमार विद्यार्थी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा चिकित्सा पदाधिकारी की कार से हुआ है। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और डॉक्टर घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !