Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मामलों के शीघ्र और समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए.

जनता दरबार में सड़क, पुलिया, अतिक्रमण, भवन मरम्मत और भूमि संबंधी मामलों से जुड़े कई आवेदन पहुंचे. राजनगर प्रखंड के टिंटिडीह, छोटाखीरी, बाना और गेंगरुली गांवों को जोड़ने वाली जर्जर पीसीसी सड़क की मरम्मत, उच्च विद्यालय एदल में चहारदीवारी निर्माण तथा खैरकोचा पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई.

इसके अलावा दिवंगत सैनिक के आश्रित को भूमि बंदोबस्ती आदेश जारी करने, चौकीदार बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने, लाल बिल्डिंग चौक के पास सर्विस रोड पर अतिक्रमण और जाम की समस्या दूर करने, गम्हरिया-कांड्रा बाजार भवन की मरम्मत और सार्वजनिक तालाब की सफाई से जुड़े आवेदन भी दिए गए.

लोगों ने जगन्नाथपुर-बलरामपुर सड़क निर्माण, आदित्यपुर फुटबॉल मैदान स्थित रेड क्रॉस भवन से संबंधित आपत्ति सहित कई अन्य मुद्दों को भी प्रशासन के सामने रखा.

उपायुक्त ने बताया कि कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को जांच और कार्रवाई के लिए भेजा गया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निष्पादन संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !