Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Adityapur News: आदित्यपुर की अरोरा फ्रूट्स फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन गिरने से महिला कर्मी की मौत

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित अरोरा फ्रूट्स एंड पिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में महिला कर्मी जोबा मुंडा की मौत हो गई। मृतका सरायकेला-खरसावां जिले के मिरूडीह की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान महिला के ऊपर मशीन गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव टीएमएच में रखा गया है।

दूसरे प्लांट में काम के दौरान हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि जोबा मुंडा शुक्रवार सुबह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंची थी। उसे फैक्ट्री के दूसरे प्लांट में काम करने के लिए भेजा गया था। इसी दौरान अचानक एक मशीन उसके ऊपर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।

जेएलकेएम ने कंपनी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही जेएलकेएम के कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, रुपेश गोराई, राज महतो समेत कई कार्यकर्ता फैक्ट्री पहुंचे। पार्टी नेताओं ने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

पीएफ और ईएसआई सुविधा नहीं मिलने का आरोप
जेएलकेएम नेताओं का आरोप है कि महिला कर्मी से प्रतिदिन आठ घंटे काम लिया जाता था, लेकिन उसे पीएफ और ईएसआई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई थीं। उन्होंने दावा किया कि श्रमिकों को आठ घंटे की ड्यूटी के बदले केवल 420 रुपये मजदूरी दी जाती थी। साथ ही कंपनी प्रबंधन पर घटना को दबाने और जिम्मेदारी से बचने का भी आरोप लगाया गया।

मुआवजे को लेकर चल रही वार्ता
हादसे के बाद मृतका के परिजन फैक्ट्री पहुंचे और कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार, परिजनों और प्रबंधन के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता जारी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !