Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Jamshedpur News : एसबीआई एटीएम के पुराने सुरक्षा कर्मियों ने डीसी से लगाई गुहार, नौकरी पर वापस रखने की मांग

Jamshedpur News :  एसबीआई एटीएम में वर्षों से कार्यरत पुराने सुरक्षा कर्मियों ने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। सुरक्षा कर्मियों ने नई एजेंसी पर मनमानी करने और बिना पूर्व सूचना के कार्य से हटाने का आरोप लगाया है।


आवेदन में कहा गया है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से विभिन्न एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य कर रहे थे। पहले वे WWSO कंपनी के अंतर्गत कार्यरत थे, लेकिन 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी CISS ने कार्यभार संभाल लिया।


बिना कारण हटाया गया, विरोध करने पर धमकी


सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि नई एजेंसी ने बिना किसी पूर्व सूचना और बिना स्पष्ट कारण के पुराने कर्मचारियों को काम से हटा दिया। जब उन्होंने नौकरी वापस देने की मांग की तो कंपनी से जुड़े लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी दी गई।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि कुछ कर्मचारियों को घर से उठा लेने तक की धमकी दी गई है। कर्मचारियों ने दावा किया है कि उनके पास धमकी से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।


कोरोना काल में भी दी सेवा, अब परिवार पर संकट


सुरक्षा गार्डों ने कहा कि उन्होंने कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी ईमानदारी से अपनी सेवा दी थी। अचानक नौकरी चले जाने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और कई परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुराने सुरक्षा कर्मियों को दोबारा कार्य पर रखा जाए और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आवेदन के साथ पुराने कर्मचारियों की सूची और आईडी कार्ड की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !