Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Ranchi News: रिम्स में पेयजल सुविधाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज, CSR सहयोग से शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Ranchi News: रांची के रिम्स अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में राहत देने के उद्देश्य से परिसर में खराब पड़े पेयजल यूनिटों की मरम्मत और रखरखाव का काम शुरू किया गया है.

इस दिशा में मिनु मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सहयोग देने की सहमति दी है. कंपनी की ओर से दिए गए प्रस्ताव को रिम्स प्रबंधन ने चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ की अध्यक्षता में मंजूरी प्रदान की.

रिम्स परिसर में स्थापित पेयजल यूनिटों का तकनीकी निरीक्षण कराया गया, जिसमें करीब 10 ऐसी यूनिटों की पहचान हुई जिन्हें मरम्मत, सर्विसिंग और कुछ तकनीकी पुर्जों के बदलाव के बाद दोबारा चालू किया जा सकता है.

पहले चरण में चयनित यूनिटों को दुरुस्त कर उन्हें फिर से संचालन में लाया जाएगा. साथ ही अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से इनके वार्षिक अनुरक्षण की व्यवस्था भी लागू की जाएगी, ताकि भविष्य में पेयजल सुविधा बाधित न हो.

रिम्स प्रशासन ने बताया कि आगे भी अन्य खराब पेयजल इकाइयों का परीक्षण कराया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार अगली कार्ययोजना तैयार की जाएगी. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों और आम लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ, डीन स्टूडेंट वेलफेयर सह सम्पदा पदाधिकारी प्रो. डॉ. शिव प्रिये, डॉ. अजय कुमार, डॉ. साकेत वर्मा और डॉ. शिशिर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !