Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Ranchi News: 28 के आंकड़े पर भाजपा की नजर, 5 जून को 2 दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Ranchi News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करना है। इस दौरान वह प्रदेश नेतृत्व के साथ अहम बैठकों में शामिल होंगे।

मंडल से कोर कमेटी तक मंथन, संगठन को धारदार बनाने की तैयारी
भाजपा अध्यक्ष 6 जून को पार्टी के मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जहां संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में संगठन को और मजबूत व सक्रिय बनाने को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंथन होगा। पार्टी नेतृत्व राज्यसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती पर विशेष फोकस कर रहा है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, “अंतरात्मा की आवाज” पर भरोसा
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। आंकड़ों के अनुसार एक सीट जीतने के लिए पहली वरीयता में कम से कम 28 विधायकों का समर्थन जरूरी है, जबकि एनडीए के पास फिलहाल 24 विधायक हैं। इसके बावजूद भाजपा ने प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है। पार्टी आलाकमान की नजर तीन संभावित उम्मीदवारों पर बनी हुई है। भाजपा को उम्मीद है कि सत्तापक्ष के कुछ विधायक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर समर्थन दे सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !