Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

National News: BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दिल्ली समेत चार राज्यों में बदले गए प्रदेश अध्यक्ष

National News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. पार्टी नेतृत्व ने कई राज्यों में संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है. बीजेपी की ओर से जारी फैसले के बाद चारों राज्यों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथों में
बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वह मौजूदा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. हर्ष मल्होत्रा फिलहाल केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं.

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को मिली जिम्मेदारी
 पंजाब मेें होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा बदलाव मना जा रहा है. पंजाब बीजेपी की कमान अब केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी गई है. वह बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं और पंजाब के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं. पार्टी ने उन्हें प्रदेश संगठन की नई जिम्मेदारी दी है.

हरियाणा में अर्चना गुप्ता बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
हरियाणा बीजेपी में भी बड़ा बदलाव किया गया है. पार्टी ने अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह पहले पानीपत जिले की अध्यक्ष रह चुकी हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं.

त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को मिली कमान
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने अभिषेक देबरॉय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वह गोमती जिले के माताबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और संगठन में सक्रिय नेताओं में शामिल माने जाते हैं.

संगठन को नई मजबूती देने की तैयारी
बीजेपी के इस बड़े संगठनात्मक बदलाव को पार्टी के अंदर नई रणनीति और नेतृत्व विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है. अलग-अलग राज्यों में नए चेहरों को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !