Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jamshedpur News: Tata Motors में 29 मई से 4 जून तक कामकाज रहेगा प्रभावित, क्लोजर और कंपलसरी ऑफ लागू

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित Tata Motors ने बाजार की मौजूदा स्थिति और व्यावसायिक जरूरतों को देखते हुए 29 मई से 4 जून तक लगातार सात दिनों के क्लोजर और अवकाश की घोषणा की है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी दो अलग-अलग सर्कुलर में तीन दिन कंपलसरी ऑफ और तीन दिन ब्लॉक क्लोजर लागू करने की जानकारी दी गई है। रविवार पड़ने के कारण पूरे सप्ताह प्लांट और सामान्य कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहेगा।

कंपलसरी ऑफ के तहत कर्मचारियों को मिलेगा प्रतिपूरक अवकाश
कंपनी के पहले सर्कुलर के अनुसार कर्मचारियों को पूर्व में साप्ताहिक अवकाश के दिन काम करने के बदले प्रतिपूरक छुट्टी दी जा रही है। इसके तहत 15 मार्च को किए गए कार्य के बदले 29 मई, 29 मार्च के बदले 30 मई और 19 अप्रैल के बदले 1 जून को कंपलसरी ऑफ घोषित किया गया है। वहीं 31 मई को सामान्य साप्ताहिक अवकाश रहेगा। हालांकि फाउंड्री डिवीजन में 29 और 30 मई को सामान्य रूप से काम जारी रहेगा।

2 से 4 जून तक रहेगा ब्लॉक क्लोजर, आधी छुट्टी पीएल-सीएल से कटेगी
दूसरे सर्कुलर में 2 जून से 4 जून तक ब्लॉक क्लोजर लागू करने की जानकारी दी गई है। यह निर्णय प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए पूर्व समझौते के तहत लिया गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ब्लॉक क्लोजर अवधि के दौरान कर्मचारियों को 50 प्रतिशत दिनों के लिए अपनी पीएल या सीएल का उपयोग करना होगा, जबकि शेष अवधि के लिए उन्हें सामान्य वेतन दिया जाएगा।

ऑटो सेक्टर की मांग-उत्पादन संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा फैसला
कंपनी के इस फैसले को लेकर कर्मचारियों और औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि ऑटो सेक्टर में मांग और उत्पादन के संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन कर्मचारियों को इन अवकाश के दिनों में ड्यूटी पर बुलाया जाएगा, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रतिपूरक अवकाश ले लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !