Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Seraikela News: जमालपुर सतबहिनी में भू-माफियाओं का आतंक, नक्शा बदलकर जमीन की हेराफेरी का आरोप

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां के गमहरिया अंचल स्थित मौजा जमालपुर सतबहिनी में जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और गुंडागर्दी का बड़ा मामला सामने आया है। राधेश्याम कश्यप, चितरंजन कुमार, संतोष कुमार समेत कई लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

फर्जी नाम बदलाव और रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी रोहित चौधरी पर फर्जी तरीके से नाम बदलकर सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करने का आरोप है। उनका कहना है कि सड़क और आम रास्ते की जमीनों को भी अवैध तरीके से रजिस्ट्री कर बेचने का खेल चल रहा है।

नक्शा बदलकर कराया जा रहा म्यूटेशन
ग्रामीणों के अनुसार, भू-माफिया किसी दूसरी खाली जमीन का नक्शा दिखाकर फर्जी दाखिल-खारिज करा रहे हैं। आरोप है कि इस गड़बड़ी के कारण कई रैयतों के जमीन संबंधी मामले अंचल कार्यालय में लंबे समय से लंबित पड़े हैं।पीड़ितों का कहना है कि सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर आम रास्तों और सड़क की जमीन तक को निजी संपत्ति दिखाने की कोशिश की जा रही है।ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विरोध करने वालों को मिल रही धमकी
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर रोहित चौधरी अपने सहयोगियों अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु, शशिकांत पासवान और अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट और धमकी देते हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि भू-माफियाओं के डर से कई लोग खुलकर सामने आने से भी कतरा रहे हैं।पीड़ितों ने प्रशासन से सुरक्षा देने और आरोपियों पर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

FIR और उच्च स्तरीय जांच की मांग
मामले को लेकर आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं DC, SP, LRDC और भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी संदिग्ध दाखिल-खारिज मामलों की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !