Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Seraikela News: बकरीद को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, देर रात मंडल कारा में एसडीओ और डीएसपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Seraikela: ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में देर रात अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सरायकेला और डीएसपी मुख्यालय सरायकेला के नेतृत्व में मंडल कारा सरायकेला में संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाया गया।

पांच टीमों ने चलाया संयुक्त अभियान
जानकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंडल कारा के कुल 14 वार्डों में गहन जांच की। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

वार्ड और बैरकों की हुई बारीकी से जांच
तलाशी अभियान के दौरान वार्डों, बैरकों और पूरे कारा परिसर की बारीकी से जांच की गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बकरीद पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !