Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Ranchi News : रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा मामले में दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई जारी, 3 जून को अगली तारीख

Ranchi News : रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद दो आरोपी राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बढ़ाईक की जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बहस जारी रही।मामले में अगली सुनवाई के लिए 3 जून की तारीख तय की गई है।


हाई कोर्ट के आदेश पर एसीबी ने दर्ज की थी प्राथमिकी, मामले की जांच जारी


जानकारी के अनुसार, झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद 7 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

जांच एजेंसी के अनुसार, रिम्स की अधिग्रहीत 9.65 एकड़ जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की गई थी। आरोप है कि इसी आधार पर जमीन पर अवैध रूप से अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिए गए थे। एसीबी इस पूरे जमीन फर्जीवाड़ा मामले में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !