Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Seraikela News: भीषण गर्मी को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन अलर्ट, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश

Seraikela: राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और जरूरत वाले क्षेत्रों में त्वरित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर नहीं निकलने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !