Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Ranchi News: रांची में लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक अपराधी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

Ranchi News: रांची में सदर थाना क्षेत्र के कांटा टोली और कोकर चौक के बीच स्थित कब्रिस्तान के पास 24 मई 2026 को अज्ञात चार अपराधियों द्वारा लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. इस दौरान कांटा टोली खादगढ़ा बस स्टैंड से आ रहे टोटो में सवार यात्रियों और अन्य राहगीरों को हथियार और चाकू का भय दिखाकर मोबाइल फोन और नकदी की लूट की गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
कांड दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की तेज कार्रवाई
इस मामले में सदर थाना में दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर रांची के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक सदर रांची के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधी से हथियार और लूट का सामान बरामद
पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान दिलकश गद्दी उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के पिता का नाम स्वर्गीय रशीद गद्दी है और वह मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर 13 थाना नामकुम जिला रांची का रहने वाला है. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी लोडेड कट्टा, एक लोहे का सिल्वर रंग का धारदार चाकू और कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इनमें एक नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल और तीन वीवो कंपनी के काले रंग के स्मार्टफोन शामिल हैं. इनमें कुछ मोबाइल लूट के बताए जा रहे हैं.

अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं इस घटना में शामिल अन्य तीन अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा.

आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !