Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मईयां सम्मान योजना का सत्यापन बना परेशानी, गर्मी में बिगड़ी महिलाओं की तबीयत

Jamshedpur News: जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इन दिनों मईयां सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच सत्यापन कराने पहुंच रही महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 42 से 43 डिग्री तापमान में दूर-दराज से पहुंची महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर हैं।

गर्मी और अव्यवस्था से बिगड़ी महिलाओं की तबीयत
तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ महिलाएं बेहोश तक हो गई। मौके पर प्रशासनिक व्यवस्था की कमी भी साफ नजर आई। महिलाओं के लिए ना पर्याप्त छांव की व्यवस्था की गई थी और ना ही पीने के पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई।

भुगतान बंद होने से बढ़ी महिलाओं की परेशानी
लाइन में खड़ी महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले योजना की राशि नियमित मिल रही थी, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान बंद हो गया है। इसी वजह से मजबूरी में उन्हें तपती धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई महिलाएं आपस में उलझती भी नजर आईं। महिलाओं का आरोप है कि सत्यापन के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

भाजपा नेता ने उठाए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल
भाजपा नेता अभय चौबे ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक विफलता बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सत्यापन के नाम पर भीषण गर्मी में परेशान किया जा रहा है, जबकि मौके पर ना पानी की व्यवस्था है और ना ही छांव की सुविधा। उन्होंने मांग की कि महिलाओं की सुविधा को देखते हुए स्थानीय नगर निकाय, नगर निगम और प्रज्ञा केंद्रों में भी सत्यापन केंद्र बनाए जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को राहत मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !