Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Seraikela News: कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अड्डेबाजी और ट्रिपल लोडिंग के खिलाफ चला अभियान, संदिग्ध बाइक जब्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में बीती रात अड्डेबाजी और ट्रिपल लोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीओपी चौक से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त कर कपाली ओपी लाया गया। फिलहाल वाहन की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती
लगातार चल रही वाहन जांच और चेकिंग अभियान से साफ है कि पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। खासकर ट्रिपल लोडिंग और देर रात सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

चालान के साथ वाहन जब्ती की कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों पर सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अनावश्यक भीड़ व अड्डेबाजी से बचने की अपील की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !