Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Breaking: झारखंड में कई IAS अधिकारियों का तबादला, ट्रांसफर-पोस्टिंग की नई लिस्ट जारी, प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज

Breaking: झारखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 2012 बैच के IAS अधिकारी संदीप सिंह को नया उत्पाद कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं 2013 बैच के IAS अधिकारी आदित्य आनंद को लेबर कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

योजना एवं विकास विभाग में जाधव विजया नारायण राव को बड़ी जिम्मेदारी
इसके अलावा 2015 बैच की IAS अधिकारी जाधव विजया नारायण राव को योजना एवं विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यो में तेजी और बेहतर समन्वय से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिसूचना जारी होने के बाद सभी अधिकारियों के जल्द ही अपना नया पदभार संभालने की संभावना है।

बोकारो डीसी अजय नाथ झा को जियाडा डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार
इधर, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें जियाडा (JIADA) के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !