Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

JAMSHEDPUR NEWS: बारीडीह में हिंदी लेखक अंशुमन भगत से कार गैरेज में दुर्व्यवहार, गाड़ी पर पथराव के बाद सिदगोड़ा थाने में मामला दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक हिंदी लेखक के साथ कार गैरेज में कथित दुर्व्यवहार और हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लेखक ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


एसी मरम्मत के दौरान शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार लेखक अंशुमन भगत अपनी कार का एसी ठीक कराने के लिए बारीडीह गोलचक्कर स्थित एक गैरेज पहुंचे थे। आरोप है कि मरम्मत के दौरान वाहन के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंच गया। जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और नुकसान की भरपाई की बात कही तो गैरेज में मौजूद कर्मचारियों और लेखक के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

 पैसे लेने के बाद बढ़ा मामला

लेखक का आरोप है कि गैरेज संचालक ने पहले वाहन सही करने का भरोसा दिया, लेकिन भुगतान लेने के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर गैरेज से जुड़े लोगों ने बाहरी व्यक्तियों को बुला लिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कार पर पथराव का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि स्थिति बिगड़ते देख लेखक वहां से अपनी कार लेकर निकलने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। इस घटना में कार के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन में डेंट पड़ गए। लेखक ने दावा किया कि किसी तरह वहां से निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

थाना में शिकायत, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित लेखक ने सिदगोड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Top of Form

Bottom of Form

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !