Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Ranchi Crime News: छात्रा से छेड़खानी और अपहरण के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Ranchi Crime News: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान विनय के रूप में हुई है, जो नामकुम स्थित राजपुताना राइफल में तैनात बताया जा रहा है.

घटना प्रोफेसर कॉलोनी, करमटोली इलाके की है. आरोप है कि शुक्रवार को 23 वर्षीय आदिवासी छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे रोककर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की. छात्रा के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस के अनुसार घटना से जुड़ी गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं. फुटेज में आरोपी छात्रा को खींचते हुए सुनसान जगह की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है. मामले में छात्रा की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

लालपुर थाना पुलिस ने आरोपी को शनिवार को हिरासत में लेने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामले की आगे की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !