Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jharkhand News: कांग्रेस ने शुरू किया संवाद अभियान, सुबह 11 बजे से ही पार्टी कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे पदाधिकारी

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस की ओर से शनिवार को पूरे राज्य में “शिकायत निवारण कार्य दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े पदाधिकारी अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर जिला एवं पार्टी कार्यालयों में पहुंचे और आवेदन सौंपे।

संगठन से जुड़ी शिकायतों पर सुनी जाएगी बात
इस मौके पर कांग्रेस नेता धर्मराज रामू ने कहा कि झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा संगठन है, जिसमें लाखों कार्यकर्ता और सदस्य जुड़े हुए हैं।

धर्मराज रामू ने कहा कि संगठन विस्तार, जिला कमेटी और ब्लॉक कमेटी गठन के दौरान यदि किसी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की शिकायत या समस्या है, तो वह अपनी बात पार्टी फोरम के सामने रख सकता है।

शिकायतों के समाधान का दिया भरोसा
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनेगा और प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष स्तर पर बैठकर समस्याओं के समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।

सुबह 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम
कांग्रेस नेता ने बताया कि “शिकायत निवारण कार्य दिवस” कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य संगठन के भीतर संवाद और समन्वय को मजबूत करना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !