Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News : श्रम विभाग और चैम्बर की बैठक में हीट वेव से बचाव पर जोर, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Ranchi News : रांची में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए श्रम विभाग झारखंड सरकार और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक चैम्बर भवन में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


औद्योगिक संस्थानों में सुरक्षा उपाय अनिवार्य करने पर चर्चा


श्रम अधीक्षक एतवारी महतो ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, होटलों और अन्य संस्थानों में कर्मचारियों के लिए गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर ठंडा पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज और नींबू पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है ताकि श्रमिकों को लू और गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।


जागरूकता अभियान और राहत स्टॉल लगाने पर जोर


बैठक में विभिन्न व्यावसायिक संगठनों और चैम्बर ऑफ कॉमर्स से अपील की गई कि वे लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं। इसके साथ ही एनजीओ और सामुदायिक समूहों को सार्वजनिक स्थानों पर पानी, छाछ और अन्य राहत पेय पदार्थों के स्टॉल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।


लू से प्रभावित लोगों के लिए त्वरित चिकित्सा सहायता की व्यवस्था



लू से प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उपायों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने आम जनता से अपील की कि वे तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें।

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। श्रम उप समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने कहा कि चैम्बर विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनजीओ के साथ मिलकर राहत और जागरूकता अभियान चलाएगा।

बैठक में नवजोत अलंग, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, राजीव चौधरी, सतीश कुमार और श्रम विभाग के पदाधिकारी अनंत कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !