Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jharkhand News: पीएम आवास योजना के तहत झारखंड में हजारों परिवारों को मिलेगा पक्का घर

Jharkhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत झारखंड में वर्ष 2026-27 के दौरान 63 हजार से अधिक आवासों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है. इस योजना के जरिए शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और आवासविहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) श्रेणी में 49,628 घर बनाए जाएंगे. इस श्रेणी का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनके पास अपनी जमीन उपलब्ध है. वहीं अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी) योजना के तहत 14,362 आवास तैयार किए जाएंगे, जिनका लाभ ऐसे परिवारों को मिलेगा जिनके पास निजी जमीन नहीं है.

सरकार की ओर से कहा गया है कि निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों और लाभुकों को जल्द आवास मिल सके. साथ ही मकानों की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !