Jharkhand News: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे डीएसपी रैंक के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुल नौ डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसे पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
झारखंड में डीएसपी तबादला सूची जारी, कई अधिकारियों को नई तैनाती
जारी सूची के अनुसार दिलीप खलखो को एसडीपीओ दुमका, संदीप भगत को डीएसपी मुख्यालय दुमका, पूजा कुमारी-2 को एसडीपीओ महुआडांड़ (लातेहार) तथा मुकेश कुमार महतो, वशिष्ठ नारायण सिंह, चन्दन कुमार वत्स और प्रदीप कुमार-1 को आईआरबी-8 में तैनाती दी गई है। वहीं सुनील कुमार चौधरी, कौशर अली और मनोज कुमार सिंह को एसीबी रांची में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रोहित कुमार रजवार को डीएसपी मुसाबनी (जमशेदपुर) में पदस्थापित किया गया है।
आईजी मानवाधिकार ने जारी किया मूवमेंट ऑर्डर
डीजीपी के निर्देश के बाद आईजी मानवाधिकार द्वारा मूवमेंट ऑर्डर जारी किया गया। इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न इकाइयों में कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।