Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur News: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा बृहद जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करने विधायक Sanjeev Sardar अपने समर्थकों और विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के फैसले पर जोर, अधिकारियों ने दिया समय पर काम पूरा करने का भरोसा
विधायक संजीव सरदार ने बताया कि कुछ दिन पहले जलापूर्ति योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों, विभागीय पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में तय किया गया था कि आगामी 15 जून तक क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

देरी हुई तो होगी कार्रवाई- विधायक ने अधिकारियों को दी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्पष्ट कहा कि यदि 15 जून तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !