Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Seraikela News: सरायकेला-टाटा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराने के बाद घर में घुसी कार, दो घायल

Seraikela News: सरायकेला-टाटा मुख्य सड़क पर भोलाडीह गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले ट्रक से जा टकराई, फिर पीछे की ओर बैक होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ट्रक से भिड़ंत के बाद घर में घुसी कार, दो युवक गंभीर घायल
घायलों की पहचान साहिबगंज निवासी 28 वर्षीय नुरुल इस्लाम और 32 वर्षीय गुलाम रसूल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलाम रसूल कार चला रहा था, जबकि नुरुल इस्लाम उसके बगल वाली सीट पर बैठा था। भोलाडीह गांव के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पीछे उछलते हुए सीधे एक घर में जा घुसी।

मानवता की मिसाल बने शंभू मंडल
हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान वार्ड बॉय और ड्रेसर मौजूद नहीं रहने पर शंभू मंडल खुद घायलों को उठाकर ओपीडी ड्रेसिंग कक्ष तक ले गए।

अस्पताल में दोनों का इलाज जारी
जानकारी के अनुसार नुरुल इस्लाम के सीने में गंभीर चोट लगी है, जबकि गुलाम रसूल के चेहरे और सिर पर गहरी चोट आई है। दोनों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !