Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News: रांची में कॉलेज छात्रा से बदसलूकी, लोगों ने आरोपी जवान की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कॉलेज छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना सामने आने के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि एक जवान ने सड़क पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई।

कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ की गई गलत हरकत
जानकारी के अनुसार, छात्रा मोरहाबादी स्थित कॉलेज से पढ़ाई खत्म कर अपने घर लौट रही थी। वह करमटोली चौक के पास डॉक्टर एसएन यादव गली से गुजर रही थी, तभी पीछे से आए युवक ने उसे रोककर गलत तरीके से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई और जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी।

शोर सुनते ही जुटे लोग, आरोपी की कर दी पिटाई
छात्रा की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना से नाराज लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि पिटाई में वह घायल भी हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना की सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी की हरकत रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है।

आरोपी को भेजा गया जेल
लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !