Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू, आज से प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाता सूची

Ranchi News :  झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से अगले दो सप्ताह तक राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर अनमैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची के माध्यम से कोई भी अनमैप्ड मतदाता अपने बीएलओ से सीधे संपर्क कर पूर्व के गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से अपनी मैपिंग करा सकेगा।


20 जून से शुरू होगा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान


झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जून से कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 20 जून से 29 जून तक सभी तैयारियां, दस्तावेजों का मुद्रण और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्रवार को निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किए जाएं।

के. रवि कुमार ने कहा कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !