Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर सिद्धू-कान्हू चौक पर युवक पर चापड़ से हमला, विवाद सुलझाने के बहाने बुलाकर किया वार

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सिद्धू-कान्हू चौक पर एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान बिरसानगर जॉब बी-1 निवासी मनीष गोराई के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

समझौते के बहाने बुलाकर हमला
जानकारी के अनुसार, मनीष और राहुल नामक युवक के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद को सुलझाने के बहाने मनीष को सिद्धू-कान्हू  चौक बुलाया गया था। आरोप है कि विजय गोराई के फोन से मनीष को कॉल कर मौके पर बुलाया गया, जहां पहुंचते ही उस पर चापड़ से हमला कर दिया गया।

घायल युवक का चल रहा इलाज
हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस में दर्ज हुई FIR
पीड़ित युवक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनीष का कहना है कि पहले भी राहुल के साथ उसका विवाद हो चुका था और इस बार बातचीत के नाम पर बुलाकर उस पर हमला किया गया।

जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !