Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Adityapur News: आदित्यपुर वार्ड-15 में मंईयां सम्मान योजना के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू, भीषण गर्मी में जुटीं सैकड़ों महिलाएं

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-15 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दस्तावेज सत्यापन का कार्य शुरू किया गया। योजना के तहत 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं से आवश्यक दस्तावेज जमा कराए जा रहे हैं।


इन दस्तावेजों की हो रही जांच सत्यापन के लिए महिलाओं को वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते की जानकारी जमा करनी पड़ रही है। साथ ही बैंक खाते का आधार से लिंक होना भी अनिवार्य बताया गया है।

गर्मी के बीच सुबह से लगी लंबी कतार भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचने लगीं। दस्तावेज सबसे पहले जमा कराने और योजना का लाभ जल्दी पाने की होड़ में कई बार महिलाओं के बीच नोक-झोंक की स्थिति भी बन गई।

पार्षद नथुनी सिंह ने संभाली व्यवस्था स्थिति को देखते हुए वार्ड-15 की पार्षद नथुनी सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को शांत कराया और सभी से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की। पार्षद ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं के दस्तावेज लिए जाएंगे, इसलिए किसी को घबराने या हड़बड़ी करने की जरूरत नहीं है।

छाया और पानी की व्यवस्था की उठी मांग तेज धूप के कारण महिलाओं को टीन शेड के नीचे घंटों खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान कई महिलाओं ने प्रशासन से पेयजल और बेहतर छाया की व्यवस्था कराने की मांग भी की। फिलहाल दस्तावेज सत्यापन का कार्य लगातार जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !