Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News : रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों का तबादला

Ranchi News : रांची पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए 15 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


कई थानों और टीओपी में नए प्रभारी नियुक्त


जारी सूची के अनुसार शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी, कफील अहमद को बेड़ो थाना और विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना, शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना और गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना भेजा गया है।

इसके अलावा दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना, कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना और अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना का प्रभारी बनाया गया है। राहुल को मोराबादी टीओपी, विवेक कुमार को चुटुपालू टीओपी और पूजा विभुति उरांव को हिल टीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना तथा धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !