Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jharkhand Weather Update: मौसम का डबल अटैक, झारखंड के कई जिलों में लू का कहर, तो उत्तर-पश्चिम में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार शनिवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा, जिससे दोपहर के समय लू का असर और तेज हो सकता है।

डालटनगंज बना सबसे गर्म शहर, जमशेदपुर समेत कई जिलों में पारा 40 के पार
राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में 43.1 डिग्री, चाईबासा में 41.8 डिग्री और बोकारो में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बोकारो में रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा रहा, जिससे लोगों को दिन-रात उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। सरायकेला, कोडरमा और लोहरदगा जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

रांची में हल्की बारिश की उम्मीद, लेकिन सोमवार को फिर बढ़ेगी तपिश
राजधानी रांची में शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने आज शहर के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है, क्योंकि सोमवार को रांची का तापमान इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर-पश्चिम झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
एक तरफ राज्य के कई हिस्से गर्मी से झुलस रहे हैं, तो दूसरी ओर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत उत्तर-पश्चिमी जिलों में तेज हवाओं, मेघ गर्जन और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, सिर ढककर रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। लगातार पड़ रही गर्मी के कारण बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा है, जबकि बिजली और पानी की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !