Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jamshedpur News: जनशिकायत निवारण दिवस में नागरिकों ने रखीं समस्याएं, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव रंजन ने खुद नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को मामलों के जल्द समाधान का निर्देश दिया.
पार्किंग से लेकर पेंशन और रोजगार तक कई मुद्दे पहुंचे उपायुक्त के पास
जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने कई जनहित से जुड़े मामलों को प्रशासन के सामने रखा. इसमें पीएम मॉल में पार्किंग व्यवस्था की समस्या, केजीबीवी में नामांकन, भूमि अभिलेख को ऑनलाइन कराने, रोजगार की मांग, पारिवारिक विवाद और मानसिक प्रताड़ना जैसे मामले शामिल रहे.
इसके अलावा आर्म्स लाइसेंस जारी करने, शहरी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में सुधार, नगर व्यवस्था को बेहतर बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनवाने, पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और सुधार कराने से जुड़े आवेदन भी प्रशासन को दिए गए.

उपायुक्त बोले जनशिकायत निवारण दिवस आम लोगों की समस्याओं के समाधान का बड़ा माध्यम
उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस आम जनता की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान का एक प्रभावी मंच है. उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाना जरूरी है ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

विभागीय अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्रवाई का निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और तय समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए. प्रशासन की इस पहल से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे कई मामलों के जल्द समाधान की उम्मीद भी बढ़ी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !