Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand News: पंचायत भवनों में आज लगेंगे विशेष शिविर, आदिवासी और PVTGs लाभुकों को मिलेगी योजनाओं की सुविधा

Jharkhand: झारखंड में जनजातीय समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिन्हित पंचायत भवनों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान” के तहत लगाए जा रहे हैं।

आदिवासी और PVTGs समुदाय पर विशेष फोकस
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में लाभुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही मौके पर ही आवेदन भरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

शत-प्रतिशत लाभुक संतृप्तिकरण का लक्ष्य
प्रशासन का प्रयास है कि एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर शत-प्रतिशत लाभुक संतृप्तिकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेंगे शिविर
विशेष शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किए जाएंगे। प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचे, ताकि योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।









WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !