Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Seraikela Accident: कांड्रा में अनियंत्रित ट्रक ने ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा के उड़ाए परखच्चे, बाउंड्री वॉल तोड़ वन विभाग के परिसर में घुसा वाहन

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा मोड़ पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ट्रक चालक को अचानक नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक संख्या JH02AY 3700 तेज रफ्तार में कांड्रा मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ अंदर घुसा ट्रक
हादसे के बाद भी ट्रक नहीं रुका और वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा घुसा। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं
गनीमत रही कि हादसे के समय क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि दुर्घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही ट्रक मालिक की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !