Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur News : जमशेदपुर में नदी और पहाड़ पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी

Jamshedpur News : नदी और पर्वत संरक्षण को लेकर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह सम्मेलन शुक्रवार 22 मई को सुबह 10 बजे से साकची स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में शुरू होगा।
सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी गोपाल गौड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पर्यावरणविद दिनेश मिश्र, डॉ. गोपाल शर्मा, बी. सत्यनारायणा, बिभूति देबबर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, भारतीय वन सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी तथा एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीयूष कांत पाण्डेय समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।


जल और पर्वत संरक्षण पर होगा मंथन


नदी पर्वत सम्मेलन के संरक्षक सरयू राय ने बताया कि उद्घाटन सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तकनीकी सत्र आयोजित होगा, जिसमें पर्वत और जल संरक्षण, संवर्धन तथा संरक्षण कानून की आवश्यकता पर चर्चा की जाएगी। इस सत्र में नौ विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरे तकनीकी सत्र में पर्वत संरक्षण कानून के मसौदे पर समूह चर्चा होगी। इसमें 12 विशेषज्ञ शामिल होकर सुझाव देंगे कि मसौदे में क्या जोड़ा या हटाया जाना चाहिए।


दो दिनों तक चलेगा राष्ट्रीय सम्मेलन


तीसरा तकनीकी सत्र शाम 5:45 बजे से 7:45 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रेजेंटेशन और पैनल डिस्कशन आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में 10 पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन यंगस्टर भारती , स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास समिति, तरुण भारती संघ, IIT ISM Dhanbad, जल बिरादरी, नेचर फाउंडेशन और मिशन Y संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार कई डेलीगेट्स जमशेदपुर पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य प्रतिभागी गुरुवार शाम तक पहुंच जाएंगे। सम्मेलन के दौरान एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !